अगर आप भी Rupay Credit Card के बारे में सर्च कर रहे हैं। तो इस आर्टिकल में हम आपको Best Rupay Credit Card in 2023 in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इंटरनेट पर इससे संबंधित सारी जानकारी एकत्रित करने के बाद हमने इस आर्टिकल को लिखा है। यहां आप अलग-अलग बैंक के Rupay Credit Card और उनकी फीस के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
Rupay Credit Card दूसरे डेबिट कार्ड की तरह होता है, लेकिन उससे अलग होता है। Debit Cards से हम उतना ही पैसा इस्तेमाल कर सकते हैं, जितना हमारे बैंक अकाउंट में होता है लेकिन Credit Card एक तरीके से एक लोन की सुविधा होती है। जिसमें अलग-अलग लिमिट होती है, जैसे किसी में 10000 रुपए तक तो किसी में 25000 रुपए। इन रुपयों को हम उपयोग में ला सकते हैं, फिर भले ही हमारे बैंक अकाउंट में उस समय इतने रुपए ना हो। लेकिन महीने के आखिर में हमें इस्तेमाल करा हुआ रुपया बैंक को वापस देना होता है, अन्यथा समय पर पैसे वापस ना करने पर उसका ब्याज लगता है।
Rupay Credit Card का उपयोग करने के लिए हमें अलग-अलग बैंक में सालाना शुल्क देना पड़ता है। किसी में इसका शुल्क शून्य होता है, इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कैशबैक ऑफर्स भी मिलते है, तो चलिए जानते हैं Best Rupay Credit Card In 2023 के बारे में।

Best Rupay Credit Card In 2023
Rupay credit card को Domestic Credit Card भी कहा जाता है। यह पैसों के लेनदेन के लिए उपयोग होता है। यहां हम आपको कुछ अलग अलग बैंक के Rupay Credit Card के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें सालाना शुल्क अलग होता है साथ ही साथ अलग-अलग उपहार भी मिलते हैं। इससे पहले जान लेते हैं Rupay Credit Card क्या होता है.
Rupay Credit Card क्या है
सन 2012 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने रूपए नामक योजना आरंभ की थी। Rupay Credit Card भारतीय लोगों के लिए एक सुविधाजनक और किफायती केसलेस मोड बनाने में सेवा प्रदान करता है। इन क्रेडिट कार्ड का उपयोग हम International लेवल पर भी कर सकते हैं। उसे किसी एटीएम मशीन, किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट या अन्य जगहों पर भी कर सकते हे। इनमें से कुछ Rupay क्रेडिट कार्ड की लिस्ट नीचे दी गई है.
Rupay Credit Card Issuing Banks / List Of Best Rupay Credit Cards
अलग-अलग बैंकों में Rupay Credit Card में अलग तरह के लाभ मिलते हैं यहां अलग बैंकों के Credit Cards के बारे में पूरी जानकारी दी गई है कि किस समय कितने लाभ है और सालाना शुल्क कितना लगता है, तो चलिए जानते हो क्रेडिट कार्ड के बारे में। यहा हम जानेगे Rupay Credit Card Issuing Banks के बारे में जिसने Rupay Credit Card Issue किये हे।
PNB Select Rupay Credit Card
यह Rupay Credit Card पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी किया गया है। इस कार्ड की जॉइनिंग फीस ₹500 है। इसका प्रथम बार उपयोग करने पर आपको 300 से ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं, और किसी भी रिटेल मर्चेंडाइज की खरीदी पर दोगुना रिपोर्ट पॉइंट मिलते हैं। सालाना 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लाउन्ज का मुफ्त इस्तेमाल आप कर सकते हैं। और किसी भी तरह के बिल के भुगतान पर आपको कैशबैक ऑफर भी मिलते हैं। इसमें आपको विकलांगता या व्यक्तिगत दुर्घटना में 1000000 रुपए तक का बीमा भी मिलता है।
Union Select Rupay Credit Card
यह Rupay Credit Card यूनियन बैंक द्वारा जारी किया गया है। इसकी किसी भी प्रकार की जॉइनिंग फीस नहीं लगती है, लेकिन जब आप उसका नवीनीकरण करते तो आपको ₹499 का शुल्क देना होता है। इस कार्ड में आपको यात्रा के दौरान बहुत सारे ऑफर का लाभ मिलता है। इसमें बहुत प्रकार के कैशबैक ऑफर भी आपको मिलते हैं। ₹1 खर्च करने पर आपको 4 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं, और किसी प्रकार के बिल के भुगतान पर आपको ₹50 का कैशबैक भी मिलता है।
IRCTC Rupay Sbi Credit Card
यह Credit Card Sbi द्वारा जारी किया गया है, इसको ज्वाइन करने की फीस ₹500 है। इसमें आप को न्यूनतम लेनदेन पर 350 रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं। इसके अलावा कार्ड जारी होने के 30 दिनों के भीतर पहली बार एटीएम से पैसे निकालने पर ₹100 का कैशबैक मिलता है। यह क्रेडिट कार्ड irctc.co.in के साथ साझेदारी में काम करता है जिससे आपको पुरस्कार और लाभ भी मिलते हैं।
Rupay Platinum Credit Card
यह प्लेटटिनम क्रेडिट कार्ड, रुपे क्रेडिट कार्ड की प्रीमियम श्रेणी में आता है। इसके साथ आप को आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता के लिए ₹200000 तक का बीमा साथ ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कंपलीमेंट्री लाउंज एक्सेस भी मिलता है। और Amazon, Uber, Lakme और Big Basket जैसे मर्चेंट के साथ कई प्रकार के ऑफर भी मिलते हैं।
Rupay Classic Credit Card
रुपए के प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड की तुलना में यह क्रेडिट कार्ड उत्तम माना जाता है। इसमें आपको कई प्रकार की छूट और कैशबैक भी दिए जाते हैं, जैसे होम सेंटर से घरेलू उत्पाद की खरीदी पर आपको 60% तक की छूट मिलती है। अगर आप सैमसंग से कोई भी सामान लेते है, तो आपको 25% तक की छूट मिलती हैं। इसके अलावा इसमें आपको ₹1000000 तक का बीमा भी मिलता है और एयर पोर्ट लाउन्ज पर दो कंप्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलते हैं।
Rupay Credit Card से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेनदेन की सुविधा
विजा या मास्टर कार्ड की तरह रुपे क्रेडिट कार्ड से भी आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सारे देशों में रुपे क्रेडिट कार्ड को स्वीकृत किया गया है, इसके अलावा किसी भी प्रकार की अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
Rupay Credit Card के लाभ
Rupay Credit Card में आपको लेनदेन पर कम शुल्क लगता है, इसके अलावा वीजा या मास्टर कार्ड का उपयोग करते हैं, तो वहां आपको शुल्क ज्यादा देना होता है। आप आसानी से किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर या कार्ड स्वाइप मशीन के माध्यम से तेजी से लेनदेन कर सकते हैं।
आप को आकस्मिक मृत्यु हो या विकलांगता के लिए 1000000 रुपए तक का बीमा लाभ भी मिलता है.
बहुत सारे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप होने के कारण हर ब्रांड पर आकर्षक छूट और उपहार भी मिलते हैं.